क्षेत्रीय
22-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में मशाल परिसर में आयोजित ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशि‍क्षण विद्यार्थ‍ियों के लिए एकाग्रता के माध्यम के रूप में विकसित हो रहा है। शि‍विर में प्राप्त कर रहे 30 लड़के व लड़कियों का मानना है कि जब से उन्होंने टेबल टेनिस खेलना शुरु किया है, उनकी एकाग्रता का स्तर पूर्व की तुलना में ज्यादा अच्छा हो गया है। इस बार के शिविर में लड़कियों की भागीदारी पूर्व की तुलना में बेहतर देखने को मिली है। 20 लड़कियां टेबल टेनिस के प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही हैं। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव फिरोज कुमार मेश्राम ने गत दिवस टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन कर नवोदित टेबल टेनिस खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026 / 05.54