क्षेत्रीय
22-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस) वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अब क्रिकेट के क्षेत्र पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की मंशा बिहार की एक टीम खड़ी करने की है। उन्होंने बिहार की अपनी क्रिकेट टीम तैयार करने पर बिना शर्त सपोर्ट करने का ऐलान किया है। अनिल अग्रवाल ने अपनी वायरल पोस्ट में लिखा की आपको नहीं लगता चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा की पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ओडीआई डबल सेंचुरी लगाई। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने। गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं। लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं। उन्होंने कहा की मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले, हमारे खिलाड़ियों को भी वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सपोर्ट बिहार में ही मिलना चाहिए। मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी। मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूँ। बिहार की क्रिकेट टीम और यहाँ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से अनकंडीशनल सपोर्ट दूंगा। बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक इमोशन है। अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का टैलेंट मैदान पर दिखे। 22 मई / मित्तल