- 8 घुमंतू मवेशी 8 मवेशी भेजे गए अमीरगंज गौशाला कटनी (ईएमएस)। शहर में घुमंतू एवं सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात बाधा एवं दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की हांका टीम द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही का सिलसिला अनवरत जारी है। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार शाम चलाए गए अभियान के तहत कार्यालय कलेक्ट्रेट, बरगवां सहित अन्य प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए 8 घुमंतू मवेशियों को पकड़कर अमीरगंज गौशाला भेजा गया। कार्यवाही के दौरान शहर के व्यस्त मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं चौक-चौराहों पर घूम रहे मवेशियों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में सहायता मिली। निगम प्रशासन द्वारा पशुपालकों को भी समझाइश दी जा रही है कि वे अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें तथा निर्धारित स्थानों पर ही बांधकर रखें एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। ईएमएस / 22/05/2026