क्षेत्रीय
22-May-2026
...


- मशीनरी एवं मेनपावर के माध्यम से शहर के प्रमुख बड़े एवं छोटे नाले नालियों की सफाई का कार्य मिशन मोड़ पर कटनी (ईएमएस)। आगामी बारिश के दौरान नागरिकों को जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े इस हेतु नगर पालिक निगम कटनी द्वारा पूर्व तैयारियों के तहत नगर के विभिन्न प्रमुख एवं अन्य बड़े एवं छोटे नालों नालियों का सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मशीनों के माध्यम से जहां प्रमुख मार्गो के बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है, वहीं स्वच्छता दूतों की टीम के माध्यम से सकरे स्थलों एवं अन्य स्थलों के छोटे नाले नालियों में जमा कचरा एवं गंदगी को निकालकर व्यवस्थित रूप से हटाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। निगम की स्वास्थ्य शाखा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार को सुगम जल निकासी की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जे.सी.बी एवं नाला सफाई मशीन के माध्यम से माधवनगर गेट के बाजू स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने नाले के ऊपर निर्मित पक्के स्लैब को जे.सी बी के माध्यम से हटाकर नाली की सफाई का कार्य कराया गया। राम मनोहर लोहिया वार्ड मुख्य मार्ग किनारे के नालों की सफाई का कार्य भी जारी है। सुगम जल निकासी हेतु पाठक वार्ड स्थित अतीक भाईजान के घर के पास, मदन मोहन चौबे वार्ड स्थित भूमि प्रकट शारदा माता मंदिर के पास सहित नगर के अन्य स्थलों में जेसीबी मशीन से नाले की सफाई कराई गई। जबकि स्वच्छता दूतो के माध्यम से धर्मलोक हास्पिटल के पीछे, जगमोहनदाय वार्ड स्थित सरस्वती स्कूल से लेकर कंपूकार्ड गली, वेंकट वार्ड सौंधिया गली, बी.डी.अग्रवाल वार्ड विश्वकर्मा पार्क के पास, रफी अहमद किदवई वार्ड का बड़ा नाला, झर्रा टिकुरिया, बरही रोड कुंए के पास, रधुनाथ गंज वार्ड झंडा बाजार, शिवाजी वार्ड स्थित पार्षद निवास एवं दीक्षित जी के घर से वकील साहब के घर तक, वंश स्वरूप वार्ड द्वारका सिटी एवं भुमिया टोला बस्ती, पाठक वार्ड रतन मैरिज गार्डन के पास, कावस जी वार्ड कृष्णा मंदिर बस्ती, पार्षद निवास के सामने एवं जोगनी माता मंदिर के साने, बरगवां कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय के पास, फारेस्टर वार्ड स्थित भरत चौक से ज्ञान विद्या मंदिर एवं मंगलनगर का नाला, नया मोहल्ला, बाबा नारायण शाह वार्ड स्थित बंग्ला लाइन आहूजा जी के घर के पास, बाबा माधवशाह हास्पिटल के बाजू वाले नाले, वार्ड क्रमांक 45 इंदिरा आवास कॉलोनी सहित नगर के अन्य स्थलों में स्वच्छता मित्रों के माध्यम से नाले एवं नालियों की सफाई कराई जाकर सुगम जल निकासी के प्रयास किये गए। उक्त नालों का सफाई कार्य होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुचारू होगी और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निगम प्रशासन द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व नाले एवं नालियों के सफाई कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे शहर में स्वच्छता एवं सुगम जल निकासी की व्यवस्था बनी रहे। साथ ही नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नालियों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। ईएमएस / 22/05/2026