क्षेत्रीय
22-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ाबा देने के उद्धेश्य से कलेक्टर साकेत मालवीय शुक्रवार को साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ाबा देने के लिए प्रेरित किया। कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ योगाभ्यास: कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को अधिकारियो, कर्मचारियों एवं नागरिकों द्वारा प्रात: 6 बजे सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। ईएमएस / 22/ 05/2026