क्षेत्रीय
22-May-2026
...


देवास (ईएमएस) । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला चिकित्सालय में सबसे ज्यादा प्रतिदिन लगभग 01 हजार से अधिक मरीज ओपीडी में प्रतिदिन उपचार करवाने आते है। जिसमें सामान्य और गंभीर बीमारी के साथ मौसमी बिमारियों का उचित स्तर पर जांच कर उपचार चिकित्सक विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदान करते किया जा रहा है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, परिवार कल्याण सेवायें नसबंदी आपरेशन, सहित अन्य इमरजैंसी सेवाये 24म7 टाईम प्रदान की जा रही। विकासखण्ड और ग्रामीण क्षेत्र के प्रसव केन्द्रों पर भी सुरक्षित प्रसव करवाये जा रहे हैं। इन केन्द्रों से जटिल और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया जाता है। इन हाईरिस्क महिलाओं का उचित प्रबंधन कर प्रसव करवाये जा रहे है। सीएमएचओ ने बताया कि जिला अस्पताल देवास में प्रतिदिन 30 से 35 एवं माह 800 से 1000 तक गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करवाया जा रहा है। विगत 12 माह मे 9 हजार 900 डिलेवरी अस्पताल में करवाई गई। जिसमे 6 हजार 388 नार्मल डिलेवरी और 3 हजार 512 सिजर (आपरेशन द्वारा) से प्रसव करवाये गये। शासन की महत्वपूर्ण योजना में माँ ओर शिशु की पूर्ण सुरक्षा 108 एम्बुलेंस जननी द्वारा घर तक छोडने के लिए नि:शुल्क परिवहन सुविधा दी जा रही है। शासन की महत्वपूर्ण योजना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले कि गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था में शीघ्र पंजीयन करते हुए समय-समय पर टीकाकरण कर नियमित प्रसव पूर्व आवश्यक जांचे और चिकित्सकीय परामर्श और उपचार प्रदान किया जा रहा है। प्रसव के समय घर से अस्पताल तक नि:शुल्क परिवहन के लिए 108 जननी एम्बुलेंस की सुविधा प्रदान की जा रही है।