क्षेत्रीय
22-May-2026
...


- खिलाडिय़ों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक, नि:शुल्क मेडिकल कैंप का होगा आयोजन देवास (ईएमएस) । हिन्द फौज एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नेतृत्व में आयोजित समर कैंप में गुरुवार को खिलाडिय़ों का सम्मान किया गया तथा उन्हें एनर्जी ड्रिंक एवं फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान खिलाडिय़ों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी भी दी गई। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेंद्र गोस्वामी ने बताया कि हिन्द फौज द्वारा प्रति वर्ष समर कैंप का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष लगातार तीसरे वर्ष यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री गणेश महिला एवं सामाजिक उत्थान समिति के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई और उन्हें हेल्थ चेकअप के लिए प्रेरित किया गया। समिति द्वारा मंगलवर को प्रात: 8.30 नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें खिलाड़ी अपने माता-पिता को भी साथ ला सकेंगे। मेडिकल कैंप में आंखों की जांच, ब्लड टेस्ट, विटामिन-डी, विटामिन-बी12 सहित अन्य स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी तथा आवश्यक दवाइयों का भी नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में देवास जिला खेल अधिकारी सेना गाड़रिया मैम एवं जावेद पठान उपस्थित रहे। वहीं श्री गणेश महिला एवं सामाजिक उत्थान समिति की अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव, सचिव धर्मेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष वंदना श्रीवास्तव, संरक्षक विष्णु गोयल, लीगल एडवाइजर अजय श्रीवास्तव एवं संस्था मानस से हेमंत शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा हिन्द फौज संचालन कुमेर सिंह वर्मा एवं थ्रो बॉल कोच रिना पटेल की भी विशेष उपस्थिति रही। संचालन एवं आयोजन हिन्द फौज सैनिक रिना पटेल द्वारा किया गया।