राज्य
22-May-2026


नर्मदापुरम (ईएमएस )। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय/पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की कार्यवाही के प्रेक्षण हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री निसार अहमद, आई.ए.एस. (सेवा निवृत्त) ने शुक्रवार को जिले की नगरपालिका नर्मदापुरम के वार्ड क्रमांक 8, 9, 12, 15 एवं 16 में भ्रमण कर दावे-आपत्ति प्राप्त किए जाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राधिकृत कर्मचारियों से चर्चा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की। प्रेक्षक श्री अहमद ने उपस्थित कर्मचारियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किये जाने हेतु निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक के साथ लायजनिंग आफिसर एवं प्रभारी खनि निरीक्षक नर्मदापुरम श्री कृष्णकांत सिंह परस्ते तथा नगरपालिका नर्मदापुरम के निर्वाचन प्रभारी श्री सुनील राठौर उपस्थित रहे। ईएमएस / 22/ 05/2026