राज्य
इन्दौर (ईएमएस) श्री चौबीस अवतार मंदिर महातीर्थ देपालपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कथा में करण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार एवं उनकी बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं जयघोष के साथ पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर आकर्षक झांकी भी सजाई गई तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। आनंद पुरोहित/ 22 मई 2026