क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर, उत्तराखंड में आयोजित 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए वारियर जर्नी डोजो की प्रतिभावान खिलाड़ी वैष्णवी बोरकर एवं नूर्वी जोशी का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आज 23 मई से 26 मई तक आयोजित की जा रही है जिसमें वैष्णवी बोरकर फॉइल इवेंट तथा नूर्वी जोशी सेबर इवेंट में अपना प्रदर्शन करेगी। खिलाड़ियों के साथ कोच हरिओम परमार, टीम इंचार्ज करण साहू एवं अभिभावक प्रतिनिधि वर्षा बोरकर भी उत्तराखंड जा रहें है।