सिरोंज (ईएमएस) ।ग्राम पंचायत सोना मे एकता किर्केट क्लब के तत्वाधान मे प्रति वर्ष की तरहा इस वर्ष भी टेनिस बॉल नाइट किर्केट प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमे आस पास के ग्रामों की लगभग 64 टीमों ने भाग लिया प्रतियोगिता में सभी मैच खेल भावना एवं सद्भावना पूर्बक खेले गये। जिसका आस पास के ग्रामीण क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन चौथा स्थान भोरासा तीसरा स्थान रोजरु दूसरा स्थान सोना प्रथम स्थान आनंदपुर की टीम ने प्राप्त किया जिन्हें क्रमशः 3555 अतीक मंसूरी सिरोंज जनपद सदस्य 6555 सुरेन्द्र रघुवंशी किसान कांग्रेस नेता 12555 लक्ष्मण रधुवशी भाजपा मंडल अध्यक्ष पथरिया ,, विजेता टीम आनंदपुर को प्रथम पुरस्कार के रूप मे 25,5,55 पच्चीस हजार पांच सो पचपन का नगद पुरस्कार ओर र्टिफी से डांं मदन सिंह कुशवाहा सरपंच ग्राम सोना के द्वारा नवाजा गया ,,,यहां यह उल्लेखनीय हे कि सिरोंज ओर समीपवर्ती ग्रामो मे क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन आये ,दिन देखने को मिल रहे हे जिसमे दूर अंचलों से भी टीमें अपनी उपस्थितिथी दर्ज कराती हे ओर दर्शकों को अच्छा प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटती हे । ग्राम सोना मे एक बात बहुत चर्चा मे सुनने को मिली अभी गत दिनों सिरोंज के समीप सिरोंज,,कुरवाई मार्ग पर भी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था जिसमें बहुत अव्यवस्थाये थी व दर्शकों ने भी सिरोंज के चौक , चोराहों पर इसकी खूब चटखारे लेकर चर्चाये की ओर सुनी गई जहां एक छोटी सी पंचायत सोना मे प्रेस ,ओर जनप्रतिनिधियो को आमंत्रित किया गया इसकी उपस्थितिथ जन समूह द्वारा प्रशंसा की गई ओर विगत दिनों आयोजित टूर्नामेंट की भर्त्सना करते नही थके। इस अवसर पर किसान नेता सुरेंद्र रघुवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि एकता क्रिकेट क्लब हर वर्ष प्रतियोगिता आयोजित करता हे ओर मेरा सोभाभ्य हे मे 2011 से एकता क्लब के आयोजन मे लगातार हर वर्ष आ रहा हू। एकता क्लब आगे भी बड़े स्तर पर प्रतियोगिताये कराने का प्रयास कर रहे हे ऐसा मुझे बताया गया हे मे आपको भरोसा दिलाता हू मेरा तन,मन,धन,से पूरा सहयोग एकता कलब को रहेगा। भाजपा मडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रघुवंशी, अतीक मंसूरी, भगत सिंह रघुवंशी, ने भी अपने सम्बोधन मे ग्राम सोना व समीप से आये दर्शकों विजेता, व उप विजेता टीम के खिलाड़ीयो की मुक्त कंठ से प्रशंसा की इस अवसर पर जावेद भाई पत्रकार नसीम भाई पत्रकार जमील खान सरपंच सुल्तानपुर गुलफाम खान सुल्तानपुर महेंद्र सिंह मिठेपुर सालिम भाई पूर्व सरपंच सोना, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मंच का संचालन एवं आभार जाकिर खान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम सानंद सम्पन्न हुआ। सलमान खान, २२ मई, २०२६