राज्य
22-May-2026
...


हरदा (ईएमएस) । नशामुक्ति भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर्स वॉलेंटियर्स एवं ट्रेनर का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता और समाज में सकारात्मक संदेश देने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजलि जोसफ रहीं। वहीं उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कमलेश सिंह, वाल्मी संस्था के मास्टर ट्रेनर आलोक रायजादा , ब्रह्म कुमारी संस्था से बी के सुभाष एवं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट गीतांजलि परमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान नशे के दुष्प्रभाव, समाज एवं युवाओं पर इसके प्रभाव, नशा मुक्ति के उपाय तथा जनजागरूकता गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को समुदाय स्तर पर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान सामाजिक न्याय विभाग के मास्टर्स ट्रेनर्स, महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक व वालेंटियर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालेंटियर्स, ब्रह्म कुमारी संस्था के कार्यकर्ता, जिला जनअभियान परिषद से विभिन्न एनजीओ के वोलेंटियर्स, खेल युवा कल्याण विभाग से वोलेंटियर्स, उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक व वोलेंटियर्स जिले में संचालित जेड प्लस अकादमी से नर्सिंग छात्र सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है।