ऑफर फॉर सेल के जरिए 2,455 करोड़ जुटाएगी; फ्लोर प्राइस 31 प्रति शेयर तय किया मुंबई(ईएमएस)। सरकार ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ऑफर फॉर सेल के जरिए अपनी 8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया। इस ऑफर फॉर सेल के लिए सरकार ने फ्लोर प्राइस 31 रूपए प्रति शेयर तय किया है, जो बैंक के गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस 33.94 रूपए से 8.5 प्रतिशत से ज्यादा के डिस्काउंट पर है। इस फैसले के बाद बाजार में सेंट्रल बैंक के शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है। ये 32 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। एक महीने में ये 13 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, यह ऑफर फॉर सेल नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए 22 मई को खुलेगा। वहीं, रिटेल निवेशक और बैंक के कर्मचारी इस इश्यू के लिए 25 मई को अपनी बोली लगा सकेंगे। दोनों ही दिन ट्रेडिंग के दौरान सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बोली लगाई जा सकती है। सरकार के पास सेंट्रल बैंक की 89.27 प्रतिशत हिस्सेदारी वर्तमान में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकार की हिस्सेदारी 89.27 प्रतिशत है। सरकार की यह हिस्सेदारी बिक्री सरकार की विनिवेश और पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों के अनुपालन की रणनीति का हिस्सा है। ऑफर डॉक्यूमेंट के अनुसार, नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए शेयरों में से कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस कंपनियों को अलॉट किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि उनकी बोलियां फ्लोर प्राइस या उससे ऊपर की कीमत पर मिलें। नॉन-रिटेल निवेशक अपने अलॉट न हुए बिड्स को अगले दिन के लिए भी कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। रिटेल निवेशकों के लिए 10 प्रतिशत कोटा रिजर्व इस ऑफर फॉर सेल में से कम से कम 10 प्रतिशत शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए हैं। रिटेल निवेशक इस मैकेनिज्म के तहत कट-ऑफ प्राइस पर भी बोली लगाने के पात्र होंगे। इसके अलावा, बैंक के पात्र कर्मचारियों के लिए 75,00,000 शेयर अलग से तय किए गए हैं। पात्र कर्मचारी 5 लाख तक के मूल्य के शेयरों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही वे तय नियमों और सीमाओं के तहत रिटेल कैटेगरी में भी अलग से बोली लगा सकते हैं। कर्मचारियों की पात्रता का फैसला बैंक द्वारा स्टॉक एक्सचेंजों के साथ शेयर किए गए पैन कार्ड डिटेल्स के आधार पर होगा। विनोद उपाध्याय / 22 मई, 2026