क्षेत्रीय
22-May-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं साइबर अपराधों के प्रति लगातार किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला का सम्मान किया गया। संगठन की ओर से कहा गया कि एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है। यह सम्मान कार्यक्रम डा अमित सिसोदिया के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें डॉक्टर अजय वाधवानी, एडवोकेट भावना निगम, एडवोकेट आशीष त्रिपाठी, डॉक्टर अभिषेक जैन, डॉक्टर अशोक मेठवानी, सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 22 मई 2026