लेख
23-May-2026
...


मची हुई दादागिरी, सभी है परेशान। शासन करने के लिए ,बना हुआ हैवान।।1।। पा कर के जनशक्ति को, भूल गया ईमान। सत्ता पर आसीन हो, चले वो सीना तान।।2।। तानाशाही जो बना है, बहुत है होशियार। काम साधने के लिए, बना लेता है यार। ।3।। जो इसकी माने नहीं, देखे आंख तरेर। मतलब जैसे ही सधा, लेते आंखें फेर।।4।। लड़ा रहा है देश को, बेच रहा हथियार। आज युद्ध के बीच में, उलझ गया संसार।।5।। आज बने हालात से, परेशान इंसान। हो रहे युद्ध से बढ़ा,धरा का तापमान।।6।। (स्वतंत्र पत्रकार साहित्यकार) (यह लेखक के व्य‎‎‎क्तिगत ‎विचार हैं इससे संपादक का सहमत होना अ‎निवार्य नहीं है) .../ 23 मई /2026