क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। पारिवारिक माहौल के बीच कानेर बाग में एवरग्रीन फैमिली ग्रुप की सेकंड किटी पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सदस्यों ने मिलकर साथ बैठने, मुस्कुराने और पुराने नए रिश्तों को और मजबूत करने का आनंद लिया। शुरूआत ग्रुप के प्रेरणास्रोत राजकुमारी अग्रवाल एवं प्रकाश अग्रवाल के स्वागत से हुई। सदस्यों ने कहा कि उनके प्रयासों से एवरग्रीन फैमिली ग्रुप नहीं, बल्कि अपनत्व से जुड़ा सुंदर परिवार बन चुका है। कार्यक्रम में आशीष जैन, दिनेश रघुवंशी एवं विपुल जाजोदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रुप सदस्याओं मौजूद रहे। - 23 मई 2026