क्षेत्रीय
23-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले सहित छत्तीसगढ़ के लब्धख्याति संस्थान कृष्णा ग्रुप के द्वारा ग्राम छुरी स्थित कृष्णा टाटा परिसर में 1 दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित इस शिविर में सजगता और सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां क्षेत्र के 155 से अधिक लोगों सहित कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षणों का पूरी तरह नि:शुल्क लाभ उठाया। - आधुनिक सुविधाओं से लैस रहा जांच शिविर शिविर में आए सभी नागरिकों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की गई। इसके तहत अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से फुल बॉडी हेल्थ चेकअप, ईसीजी, ब्लड प्रेशर से संबंधित जांच, शुगर की जांच जैसी जांच पूरी तरह नि:शुल्क की गई। शिविर में पहुंचे चिकित्सको और विशेषज्ञ चिकित्सा दल ने मरीजों को परामर्श देने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस स्वास्थ्य शिविर की सबसे खास और अनोखी बात इसका खुशनुमा माहौल रहा। अमूमन चिकित्सालयो या कैंपों में दिखने वाले गंभीर माहौल से इतर, यहाँ आए सभी मरीजों और आगंतुकों के लिए झालमुड़ी और चाय का विशेष प्रबंध किया गया था। जांच कराने आए लोगों ने इस अनूठे आतिथ्य का हंसते-मुस्कुराते हुए इसका आनंद लिया। इस रचनात्मक सोच की उपस्थित जनसमुदाय और प्रबुद्ध नागरिकों ने जमकर सराहना की। - कर्मचारी और समाज का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : कृष्णा ग्रुप चेयरमैन अशोक मोदी इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक कुमार मोदी एवं राजा मोदी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कैंप की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमैन अशोक मोदी ने कहा कि कृष्णा ग्रुप हमेशा से अपने कर्मचारियों और समाज के प्रति संवेदनशील रहा है। हमारे सभी साथियों का बेहतर स्वास्थ्य ही हमारी संस्था की असली पूंजी और प्राथमिकता है। भविष्य में भी जनहित और कर्मचारी हित से जुड़े ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। उक्त आयोजित शिविर के सफल आयोजन पर कृष्णा ग्रुप की पूरी प्रबंधन टीम, उपस्थित चिकित्सको, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। 23 मई / मित्तल