क्षेत्रीय
23-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) खेल जगत में गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर हो चुकी अठारह वर्षीय इन्दौर की प्रतिभाशाली गोताखोर खिलाड़ी पलक शर्मा ने खेल के अलावा भी अन्य क्षेत्र में एक विशेष उपलब्धि अपने खेल के जरिए हासिल की है। पलक शर्मा का चयन वेस्टर्न रेलवे में खेल कोटे के अंतर्गत टीसी (टिकट चेकर) पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति डॉक्टर अंबेडकर नगर जंक्शन (महू) में की गई है। इतनी कम उम्र में सरकारी नौकरी हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पलक शर्मा गोताखोरी (डाइविंग) में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। पलक की इस उपलब्धि को उनके संघर्ष, अनुशासन और मेहनत का परिणाम माना जा रहा है। खेल कोटे से मिली इस नियुक्ति के बाद पलक रेलवे का भी प्रतिनिधित्व करेंगी। आनंद पुरोहित/ 23 मई 2026