व्यापार
23-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। रेटिंग फर्म क्रिसिल रेटिंग्स ने अनुमान लगाया है कि बाहरी चुनौतियों के बावजूद भारतीय पूंजीगत वस्तु उद्योग चालू वित्त वर्ष में 12-14 प्रतिशत की मजबूत दर से बढ़ेगा। फर्म के अनुसार सरकारी पूंजीगत व्यय और विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में बढ़ते विस्तार से इस वृद्धि को गति मिलेगी। क्रिसिल रेटिंग्स द्वारा हाल ही में जारी एक ‎रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजली, खनन, तेल और गैस, धातु और वाहन जैसे क्षेत्रों में क्षमता का लगातार विस्तार पूंजीगत सामान की मांग को बढ़ाएगा। इसके अतिरिक्त, देश में डेटा सेंटरों के निर्माण और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के बुनियादी ढांचे के विकास जैसे उभरते क्षेत्र भी इस उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। क्रिसिल ने पिछले वित्त वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूंजीगत सामान उद्योग के लिए 12-14 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि को पक्का बताया है, जो इसकी मजबूती का संकेत है। सतीश मोरे/23मई ---