23-May-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के कोरर क्षेत्र के मावली पारा में बाइक से गिरने के कारण एक 19 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम काटागांव निवासी रीना कुंजाम (19) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिचित के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान ग्राम मावली पारा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। हादसे में रीना कुंजाम बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। - ईएमएस 23 मई 2026