23-May-2026
...


- खागा कोतवाली में सुनवाई के दौरान दिए कई निर्देश फतेहपुर (ईएमएस)। जनपद में माह के चतुर्थ शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने थाना खागा पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही, संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए। इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आयोजित थाना समाधान दिवस पर प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनके निस्तारण की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई। शीबू खान/ईएमएस 23 मई, 2026