बिहार पद यात्रा के समय सड़क हादसे मे परलोकगमन को लेकर जैन समाज मे भारी रोष जैन साधु संतो की सुरक्षा की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधीश महोदय को सकल जैन समाज सौपेगा ज्ञापन सीहोर (ईएमएस)। जैन समाज और सनातन धर्म के आराध्य साधु संत के बिहार पद यात्रा के समय आये दिन सड़को पर पुलिस यातायात अव्यवस्था के कारण वाहन चालको द्वारा नशे मे और लापरवाही अनियंत्रित वाहन चलाने से घटना दुर्घटना मे विहार कर रहे तप और तपस्या के साक्षात साधु संत कभी घायल तो कभी असमायिक परलोकगमन से समस्त अनुयाई अहात हुए श्रध्दालुओ मे भारी रोष है । हाल ही मे जैन समाज और सनातन धर्म के अनुयायी मध्यप्रदेश के रीवा मे संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या 105 श्री श्रुतमति माता जी के साथ हुई भीषण सड़क दुर्घटना मे उनकी असमायिक समाधि से अत्यंत मर्माहत है । पद विहार कर साध्वी तथा साधु संत के साथ लगातार हो रही है , जो कि अत्यधिक चिंतनीय और पीड़ादायक है । सोमवार को जैन समाज और समस्त धर्म प्रेमी बंधु कलेक्टर कार्यालय पंहुचकर दोषियो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं तप और तपस्या के साक्षात संत साध्वी के विहार पदयात्रा के समय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु मांग को लेकर जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौपेगें ।. निर्धारित कार्यक्रम दिनाँक 25 मई सोमवार प्रात 8.30 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर छावनी सीहोर में परम पूज्य मुनि श्री संस्कार सागर जी महाराज के सानिध्य में विनयअंजली सभा के पश्चात्य 11 बजे सकल जैन समाज के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा विमल जैन / 23 मई /2026