शिवपुरी (ईएमएस)| मेहनत, सही मार्गदर्शन और शासन की योजनाओं का लाभ यदि सही समय पर मिल जाए, तो नई कहानी लिखी जा सकती है। शिवपुरी शहर के नवाब साहब रोड निवासी संजीव जैन ,जिन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का लाभ लेकर स्वयं का व्यवसाय स्थापित किया और आज आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।संजीव जैन बताते हैं कि वे पहले एक किराना स्टोर संचालित करते थे, लेकिन उससे अपेक्षित आय प्राप्त नहीं हो रही थी। व्यवसाय को आगे बढ़ाने और बेहतर आय के लिए उन्होंने उद्यानिकी विभाग के जिला रिसोर्स पर्सन गिर्राज ओझा से संपर्क किया।योजना की जानकारी से बदली जिंदगीगिर्राज ओझा द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जानकारी दी गई और बताया गया कि इस योजना के माध्यम से स्वयं का उद्योग स्थापित किया जा सकता है। योजना से प्रेरित होकर संजीव जैन ने इंडियन ओवरसीज बैंक, शिवपुरी से लगभग 9 लाख 90 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। योजना के अंतर्गत उन्हें ऋण पर 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी प्राप्त हुई, जिससे उद्योग स्थापित करने में आर्थिक सहायता मिली। वर्तमान में वे नवाब साहब रोड पर “अयांशी ऑयल मिल” के नाम से अपनी यूनिट संचालित कर रहे हैं।स्वयं बने आत्मनिर्भर, दूसरों को भी दिया रोजगारसंजीव जैन आज अपनी ऑयल मिल के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 60 हजार रुपये की शुद्ध आय अर्जित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपनी यूनिट में 3 लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराया है।युवाओं को दिया आत्मनिर्भर बनने का संदेशसंजीव जैन का कहना है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित योजनाएं अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आगे आएं और स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें।