राज्य
23-May-2026


-स्कूटर और कार से कई टन माल की सप्लाई -वित्त विभाग की खामोशी इंदौर,(ईएमएस)। कैग की रिपोर्ट में प्रदेश में जीएसटी चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार इंदौर और भोपाल से फर्जी ई-वे बिल के जरिए करोड़ों रुपए के माल की सप्लाई दिखाई गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कई टन वजन वाले सामान की ढुलाई स्कूटर, बाइक और छोटी कारों से दर्शाई गई। इससे टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि 800 किलो क्षमता वाली कार से 30 मीट्रिक टन आटा दिल्ली भेजने का दावा किया गया। इसी तरह दोपहिया वाहनों से लोहे की चादरें, केमिकल और खाद्य सामग्री की सप्लाई दिखाई गई। कैग ने वित्त विभाग और जीएसटी अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। रनिंग नंबर के अनुसार संदिग्ध वाहन और माल की जानकारी 1. एमएच46बीजी6291 / एमएच46BG2879 — 7556 लोहे की चादरें 2. एमएच46बीएन3925 — 335 किलो केमिकल 3. आरजे06जीसी5147 — 310 क्विंटल सोयाबीन 4. जीजे11डब्लू2771 — 11,053 किलो मूंगफली 5. जीजे03टी2451 — 13,085 किलो राई 6. एचआर47ए9267 — 600 डिब्बे घी 7. एचआर47ए4446 — 600 डिब्बे घी 8. जीजे03एएक्स7987 — 15 हजार किलो माल परिवहन 9. यूपी80बीटी8160 — 7480 किलो आटा 10. एमपी09एच5012 — 30 मीट्रिक टन आटा सप्लाई। नंदिनी परसाई/23 मई 2026