वाराणसी (ईएमएस) ।पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण सोनू यादव पुत्र शंकर यादव नि0 ग्राम मझिगवां खुर्द थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर उम्र करीब 25 वर्ष,संदीप यादव पुत्र राजेश यादव नि0 बहादुर पुर थाना जलाल पुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष बताया एवं शिवपूजन यादव पुत्र नत्थू यादव नि0 रजवारी थाना चौबेपुर कमि0 वाराणसी उम्र करीब 55 वर्ष को विजय नगरम मार्केट थाना सिगरा क्षेत्र से कुल 33.155 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 23 मई,2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिगरा द्वारा आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । उ0नि0 विकास सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध वाहन/व्यक्ति जवाहर नगर तिराहा पर मौजूद थे कि मौके पर रात्रि अधिकारी मय सरकारी वाहन उपस्थित आये हम पुलिस जन आपस में क्षेत्र में घट रही छोटी बड़ी घटनाओं के बारे में बातचीत कर रहें थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की विजयनगरम मार्केट में 03 व्यक्ति अवैध शराब की बिक्री असमय बाहर से आने-जाने वाले लोगों से कर रहे हैं अगर आप लोग जल्दी करेगें तो उन लोगों को पकड़ा जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मय मुखबिर खास के साथ विजयनगरम मार्केट के तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर पहुंचा जहां से मुखबिर खास द्वारा उन तीनों व्यक्तियों की तरफ इशारा करते हुए बताया गया कि वह वही तीनों व्यक्ति हैं पुलिस वालों को देखकर सकपका गये और पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किये परन्तु पुलिस कर्मचारीगण द्वारा उन तीनों व्यक्तियों को विजयनगरम मार्केट में पकड़ लिया गया । पकड़े गये तीनों व्यक्तियों की अलग- अलग जामा तलाशी लेते हुए उनका नाम पता पूछा गया तो तीनों ने अपना नाम व पता उपरोक्त बताया । तीनों के कब्जे से सफेद बोरी में कुल 33.155 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ । डॉ नरसिंह राम23 मई, 2026