क्षेत्रीय
23-May-2026
...


नारायणगंज (ईएमएस)। नगर के किले वार्ड स्थित साई मंदिर प्रांगण में मद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण के मथुरा आगमन और अत्याचारी कंस के वध का मार्मिक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथावाचक पंडित इन्द्रमणि पाठक ने कंस के जन्म से लेकर उसके अत्याचारों और भगवान कृष्ण द्वारा धर्म की स्थापना के लिए किए गए संघर्ष का विस्तृत व्याख्यान किया। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालु साई मंदिर प्रांगण पहुंचे। भगवान कृष्ण के मथुरा पहुंचने और अपने मामा कंस का संहार करने के प्रसंग को सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हो उठे। पूरा प्रांगण भक्तिमय वातावरण में लीन हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न जयकारे लगाए। जिससे माहौल भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत हो गया। कंस वध का यह प्रसंग बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। जिसे कथा के माध्यम से अत्यंत प्रभावी ढंग से समझाया गया। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में अध्यात्मिक चेतना और भक्ति का संचार कर रहा है जहां श्रद्धालु कथा का रसपान कर रहे हैं। ईएमएस/मोहने/ 23 मई 2026