राज्य
23-May-2026


:: केंद्र सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम, मुख्यमंत्री ने दी चयनित युवाओं को बधाई :: भोपाल/इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम युवाओं की उन्नति और देश के विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि देश के युवाओं की इस उन्नति के बल पर ही भारत आने वाले समय में विकास की एक नई और ऊंची उड़ान भरेगा। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के अंतर्गत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में चयनित हुए 51 हजार से अधिक युवाओं को वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। प्रधानमंत्री की इस बड़ी सौगात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने वाले देश के सभी सफल युवाओं को इस नई शुरुआत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल व सफल भविष्य की मंगलकामना की। प्रकाश/23 मई 2026