हरिद्वार (ईएमएस)। थाना पथरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भीषण गर्मी से बच्चों को राहत दिलाने के लिए पथरी पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। पथरी पुलिस द्वारा अपने ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण करते हुए छोटे-छोटे बच्चों को कोल्ड ड्रिंक व बिस्किट वितरीत किये। पुलिस द्वारा कोल्ड ड्रिंक व बिस्किट बांटने की जानकारी मिलते ही गांव के बच्चे पुलिस अंकल वाहन की ओर दौड पडे। पुलिस कर्मियों ने बच्चों को बडे प्यार से उनको कोल्ड ड्रिंक व बिस्किट वितरीत किये। पुलिस के इस कार्य की जमकर प्रशंसा की जा रही है। जहां बच्चे व बडे पुलिस को देखकर भाग खडे होते थे, वहीं थाना पथरी क्षेत्र में पुलिस के बेखौफ होकर पुलिस अंकल के वाहन की ओर दौड रहे थे। पुलिस के इस कार्य हर कोई प्रशंसा करते हुए नहीं थक रहा है। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/23 मई 2026