राज्य
हरिद्वार (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस और नगर निगम टीम के साथ संयुक्त रूप से अपर रोड, मनसा देवी पैदल मार्ग, हरकी पौड़ी, भीमगौड़ा एवं खड़खड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/23 मई 2026