राज्य
23-May-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। हरिद्वार में गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़ एवं लगातार हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जल पुलिस कर्मचारीगणों द्वारा विभिन्न घाटों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों, युवाओं एवं घाटों पर मौजूद श्र)ालुओं को पुलों एवं ऊंचे स्थानों से गंगा में छलांग न लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सभी को केवल चिन्हित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने की अपील की गई। जल पुलिस के अनुसार थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। सुरक्षा नियमों का पालन कर ही गंगा स्नान करें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सहयोग करें। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/23 मई 2026