नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी को जरुरी सलाह दी है। विराट ने मुकेश को मैच में फिनिशिंग की कला सिखाते हुए कहा है कि केवल छक्के मारना ही सब कुछ नहीं है। असली कौशल कठिन हालातों में लक्ष्य का पीछा करना है। उन्होंने कहा कि दबावा के बीच पारी को नियंत्रित करना और अपनी टीम को जीत तक ले जाना सबसे महत्वपूर्ण है। मुकुल ने कहा है कि कोहली ने उन्हें सलाह दी कि सिर्फ छक्के मारना ही किसी बल्लेबाज को महान नहीं बनाता, क्योंकि आजकल कई युवा खिलाड़ी ऐसा आसानी से कर सकते हैं। विराट ने जोर देकर कहा कि असली कलादबाव में मैच समाप्त करना है, मुश्किल लक्ष्यों का पीछा करते समय शांत रहना, बढ़ते रन रेट को संभालना और विकेट गिरने के बावजूद टीम को जीत की ओर ले जाना ही किसी खिलाड़ी को विशिष्ट बनाता है। चौधरी ने कहा, जब मैंने उनसे बात की, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ हमारा मैच देखा था और देखा था कि मैंने मैच को कैसे समाप्त किया। उन्होंने कहा कि छक्के मारना अब कोई बड़ी बात नहीं है। इस पीढ़ी का हर युवा बल्लेबाज छक्का मार सकता है। विराट ने साथ ही कहा, असली बात यह है कि मैच को कैसे समाप्त किया जाए। जब कोई दबाव नहीं होता, तो कोई भी छक्का मार सकता है पर 170 या 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते समय, जब दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे हों और आवश्यक रन रेट लगातार बढ़ रहा हो, तब असली परीक्षा शुरू होती है।कोहली ने इस बल्लेबाज से कहा कि, अगर आप उस दबाव को संभालना, शांत रहना और पारी को नियंत्रित करना सीख जाते हैं, तो यही आपको एक बड़ा खिलाड़ी बनाता है। लगातार मैच समाप्त करना एक मुश्किल कौशल है। मुकेश का मानना है कि विराट की इस सलाह से उन्हें खासा लाभ होगा। यह सलाह मुकुल चौधरी के हालिया इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न के प्रदर्शन को देखते हुए और भी प्रासंगिक हो जाती है। अपने पहले ही आईपीएल सत्र में इस युवा ने जिस प्रकार से दबाव में परिपक्वता दिखाते हुए कई प्रभावशाली छोटी पारियां खेली हैं , उससे वह बेहतर बल्लेबाज साबित हुए हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुल नौ मैच खेले हैं और 33.80 के शानदार औसत से 169 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रहा, जहां इस बल्लेबाज ने नाबाद 54 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलायी थी। गिरजा/ईएमएस 25 मई 2026