खेल
25-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल प्लेऑफ को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से कहा है कि उसे अंतिम एकादश में वेंकटेश अय्यर बनाये रखना चाहिये। सहवाग के अनुसार फिल साल्ट की संभावित वापसी के बाद भी वेंकटेश को टीम को रखना लाभ दायक रकेगा। साथ ही कहा कि फार्म से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को बाहर रखा जा सकता है। सहवाग का मानना है कि अय्यर के हाल के अच्छे दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें बाहर करना सही नहीं है। सहवाग के अनुसार वेंकटेश ने सीमित अवसरों के बाद भी इस सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस आईपीएल सीज़न के 14 मैचों में उन्हें केवल चार बार बल्लेबाजी का मौका मिला, और ज्यादातर मौकों पर आरसीबी प्रबंधन ने उन्हें आपातकालीन स्थिति में मैदान पर उतारा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मैच में जब आरसीबी 125 रन पर संघर्ष कर रही थी, ऐसे में इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर इस क्रिकेटर ने 15 गेंदों में तेजी से 29 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। इसके अलावा, उन्होंने दो और यादगार पारियां खेली हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ, कप्तान रजत पाटीदार के आउट होने के बाद, उन्हें फिर से कठिन हालातों स्थिति में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जहां उन्होंने 40 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चोटिल जैकब बेथेल की जगह पारी शुरु करते हुए भी वेंकटेश ने अच्छा प्रदर्शन किया और 19 गेंदों में 44 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।सहवाग ने कहा कि वेंकटेश शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, जैसा कि उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए करते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ पारियां खेली हैं। आरसीबी के लिए उन्हें अपनी पसंदीदा जगह पर ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन जब रजत पाटीदार चोटिल थे, तो पंजाब के खिलाफ नंबर चार पर आकर उन्होंने मैच जिताने वाली 73 रनों की पारी खेली। गिरजा/ईएमएस 25 मई 2026