खेल
25-May-2026
...


लखनऊ (ईएमएस)। आईपीएल में यहां लखनऊ सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में एक शर्मनाक वाकया भी देखने में आया है। । मैच के उत्साह के बीच, मैदान पर मौजूद चीयरलीडर्स के साथ अभद्र व्यवहार की घटना सामने आई, जिसने सभी स्तब्ध कर गये। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कुछ शरारती लोगों ने अपनी मोबाइल नंबर लिखी पर्चियां चीयरलीडर्स की ओर फेंकीं। शुरुआत में, पेशेवर गरिमा बनाए रखते हुए चीयरलीडर्स ने इन हरकतों को नजरअंदाज किया पर जब हालत खराब हुए तो उन्होंने इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को दी। इस पूरी घटना से आयोजकों की मुश्किलें बढ़ गयीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, महिला पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया। न सिर्फ भीड़ में शामिल उन लोगों को समझाने की कोशिश की, बल्कि अभद्र व्यवहार करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी। गौरतलब है कि आईपीएल जैसे विश्व स्तरीय और प्रतिष्ठित खेल मंच पर इस तरह की घटनाएं निश्चित रूप से खेल की छवि को धक्का लगाती हैं। ये भारतीय खेल संस्कृति की छवि को भी कमजोर करती है। साथ ही दर्शकों के लिए भी सीख है कि उन्हें खेल के उत्साह में अपनी मर्यादा और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए। मैदान पर हुई इस अप्रिय घटना के बावजूद, क्रिकेट का खेल अपनी गति से आगे बढ़ता रहा और उसने दर्शकों को एक बेहद रोमांचक मुकाबला पेश किया। यह मैच पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ में अपनी उम्मीदों को जीवित रखने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण था, जबकि लखनऊ सुपरजायंट्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहती थी। इस मैच में जीत से पंजाब ने अपनी लगातार छह हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया और प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। गिरजा/ईएमएस 25 मई 2026