मुम्बई (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेट विनोद गंभीर रुप से बीमार होने के बाद भी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच देखने वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। गंभीर इस दौरान बिना सहारे के ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। इसके बाद भी उनका स्टेडियम पहुंचना क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को दिखता है। इस एक वीडिया भी सोशल मीडिया पर छाया है। इसमें 54 साल के कांबली दो लोगों का सहारा लिए हुए धीरे-धीरे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कमजोर दिख रहे कांबली के चेहरे पर हालांकि क्रिकेट देखने की खुशी इस दौरान नजर आयी। कांबली के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चिंताएं बनी हुई हैं। उनकी बीमारी और अस्पताल में लंबे समय तक भर्ती रहने की खबरें आती रही हैं। इस वीडियो से संकेत मिलते हैं कि वह अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। कांबली काफी समय बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं, जिससे उनके प्रशंसकों को कुछ राहत मिली है। पिछले माह ही उनके करीबी दोस्त और बीसीसीआई के पूर्व अंपायर मार्कस काउटो ने एक एक बयान में दावा किया था कि कांबली अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। काउटो के अनुसार, लगभग 18 महीने अस्पताल में बिताने के बाद कांबली याददाश्त संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे हैं, जिसका कारण उनके मस्तिष्क में खून के थक्के (ब्रेन क्लॉट) को बताया गया था। इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंताएं जतायी गयी हैं पर इसके बाद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि ईश्वर की कृपा से वह ठीक हैं। साथ ही कहा था कि मुझे नहीं पता कि उनकी सेहत के बारे में कौन झूठ फैला रहा है। बहरहाल स्टेडियम में कांबली की मौजूदगी ने उनके लाखों प्रशंसकों को राहत तो दी है, हालांकि उनकी शारीरिक कमजोरी स्पष्ट रूप से चिंता का विषय बनी हुई है। अपने करियर में, विनोद कांबली ने 17 टेस्ट मैचों में 54.20 की औसत से 1084 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। गिरजा/ ईएमएस 25मई 2026