भोपाल(ईएमएस)। परवलिया सड़क थाना इलाके में स्थित प्रिंस स्वीमिंग पूल में डूबने से 17 साल के नाबालिग की जान चली गई। बताया गया है कि किशोर को तैरना नहीं आता था। थाना पुलिस के मुताबिक डीआईजी बंगला चौराहा गौतम नगर निवासी अस्मित रैकवार पुत्र राजेन्द्र रैकवार बाहरवीं कक्षा का छात्र था। रविवार को उसके दोस्त आलोक तिवारी का जन्म दिन था। उसकी पार्टी मनाने के लिये करीब 8-10 दोस्त परवलिया सड़क स्थित प्रिंस स्वीमिंग पूल पर गये थे। यहॉ मस्ती के दौरान अस्मित दोस्तों के साथ पूल में नहाने उतर गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। जब तक उसके साथी उसे पानी से बाहर निकालते तब काफी देर हो चुकी थी। हालांकि उसे अस्पताल पहुचांया गया जहॉ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनो को सौपतें हुए हादसे के कारणो की जॉच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है की जॉच में लापरवाही सामने आने पर संधबित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 25 मई