क्षेत्रीय
25-May-2026
...


वाराणसी (ईएमएस)। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, चिकित्सा विज्ञान संस्थान (मेडिसिन विभाग) के प्रो. श्यामसुंदर अग्रवाल को भारत के राष्ट्रपति की ओर से आज पदमश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। ज्ञात हो कि प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल बीएचयूके मेडिसिन विभाग के एक जानेमाने चिकित्सक हैं, जिन्होंने कालाजार पर एक राष्ट्रीय स्तर का शोध एवं अनुसंधान का कार्य किया है। इनका शोध एवं अनुसंधान राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित है। कालाजार एक अत्यंत घातक बुखार है, जिसके स्वभाव की पहचान और इसके सटीक इलाज का शोध एवं अनुसन्धान करने के लिए प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक के रूप में जाना जाता है। इस खबर को सुनकर बी एच यू के चिकित्सा जगत में काफी हर्ष एवं उल्लास है। चारों तरफ से प्रो. अग्रवाल को लोगों ने बधाइयां दी गयी एवं उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। - 25 मई 26