रायपुर (ईएमएस)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो), रायपुर मंडल द्वारा “एक कदम स्वच्छता की ओर” अभियान के तहत शिवनाथ रेल विहार, उल्लास भवन डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी, रायपुर में महिलाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 55 महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए। कार्यक्रम में सेक्रो रायपुर मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शिखा सिंह, उपाध्यक्षा श्रीमती अदिति अग्रवाल, सचिव श्रीमती राशी गुप्ता, कोषाध्यक्षा श्रीमती रितिका डूडी, सह सचिव श्रीमती अमृता शाह सहित संगठन की सदस्याएँ उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती शिखा सिंह ने महिलाओं को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी तथा मासिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/25 मई 2026