क्षेत्रीय
25-May-2026
...


- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक हुए श्रमदान में शामिल नरसिंहपुर, (ईएमएस)। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर सिंगरी नदी को पुनर्जीवन करने के लिए जनभागीदारी से श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल सिंगरी नदी में आयोजित इस अभियान में शामिल हुए और स्वयं श्रमदान कर लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया। सभी ने मिलकर सिंगरी नदी को स्वच्छ, सुंदर एवं पुनर्जीवन करने के लिए श्रमदान किया। नदी तट पर स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, परमयोगी दादा गुरूजी महाराज, श्री रामसनेही पाठक, श्री सुनील कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह श्रमदान कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण, जल की बचत, जल का संरक्षण व जल की उपयोगिता के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त जनआंदोलन बना। ईएमएस / 25 मई 2026