क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में सोमवार देर रात एक घर में सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में सो रहे लोगों की नींद खुल गई और इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/26/मई /2026