क्षेत्रीय
26-May-2026
...


- एक कथित आरोपी गिरफ्तार - सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात कोरबा (ईएमएस)। कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के एसईसीएल-बलगी सब स्टेशन में चोरी और मारपीट का एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैं हैं की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं। घटना 23 मई की रात्रि लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। एसईसीएल-बलगी के प्रधान सुरक्षा प्रहरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक जबरन सब स्टेशन में घुस गए। जानकारी के अनुसार इस दौरान कथित आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बताया जा रहा हैं की काठी चोर सब स्टेशन से पाइप और करीब 100 मीटर केबल चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा हैं कि कथित आरोपियों ने चोरी किए गए पाइप एंगल को पहले बाउंड्रीवाल के बाहर फेंका और बाद में उसे लेकर फरार हो गए। सुरक्षाकर्मी ने घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक नाबालिग सहित अन्य कथित आरोपियों की पहचान की गयी हैं। पुलिस ने 25 मई को एक व्यक्ति को शांतिनगर बलगी से गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ के दौरान कथित आरोपी ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि चोरी किया गया केबल अन्य फरार आरोपियों के पास है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त की है। फिलहाल पुलिस फरार अन्य की तलाश कर रही है। - 26 मई