बिलासपुर (ईएमएस)। शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशे की खेप के साथ एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू श्रीवास उर्फ गुड्डू श्रीवास के रूप में हुई है, जो सिविल लाइन क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। दबिश, तालाब किनारे पकड़ा गया आरोपी सरकंडा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बंधवापारा क्षेत्र में पीपल चौक के आगे तालाब के पास एक व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और स्कूटी सवार संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 20 नग प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, 3.92 ग्राम ब्राउन शुगर और 7.50 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मादक पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल एक्टिवा स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीएफ 4767 भी जब्त कर ली। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 2 लाख 72 हजार 500 रुपए बताई गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर धारा 21 और 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीले पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जा रही थी। शहर में सक्रिय संभावित नेटवर्क को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मनोज राज 26 मई 2026