- मृगवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से मप्र-राजस्थान जा रही गांजे की खेप पकड़ी दो बाइकों पर सवार 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक गांजा जब्त गुना (ईएमएस)।जिले के मृगवास थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने छबड़ा रोड पर बड़ोद गांव के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अंतरराज्यीय तस्करों को रंगेहाथ दबोचा है। पकड़े गए तस्करों में से दो ओडिशा और दो गुना जिले के ही रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कुल 10.157 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, दो बाइकें और चार मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव को विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बीनागंज तरफ से कुंभराज होते हुए चार व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर अवैध गांजा लेकर राजस्थान की ओर जाने वाले हैं, जिनमें पीछे बैठे दो व्यक्ति ओडिशा के हैं ओडिशा से मप्र-राजस्थान जा रही गांजे की खेप पकड़ी दो बाइकों पर सवार 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक गांजा जब्त गुना (ईएमएस)।जिले के मृगवास थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने छबड़ा रोड पर बड़ोद गांव के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अंतरराज्यीय तस्करों को रंगेहाथ दबोचा है। पकड़े गए तस्करों में से दो ओडिशा और दो गुना जिले के ही रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कुल 10.157 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, दो बाइकें और चार मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव को विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बीनागंज तरफ से कुंभराज होते हुए चार व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर अवैध गांजा लेकर राजस्थान की ओर जाने वाले हैं, जिनमें पीछे बैठे दो व्यक्ति ओडिशा के हैं और उनके पीठ पर पि_ू बैग टंगे हैं। श्री यादव ने थाने के सउनि राजेश कुमार भिलाला, आरक्षक राहुल बघेल, नीरज धाकड़, सोहन अनारे, रामवीर रघुवंशी, जितेंद्र यादव और राजीव रघुवंशी की टीम गठित कर रवाना हुए। पुलिस ने ग्राम सानई से स्वतंत्र साक्षी गंगाराम कुर्मी को साथ लिया और छबड़ा रोड बड़ोद गांव के पास घात लगाकर घेराबंदी की। थोड़ी देर इंतजार के बाद बड़ोद गांव की तरफ से दो बाइकें आती दिखीं, जो पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर वापस भागने लगीं। मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर दोनों बाइकों को रोक लिया, जिन पर मुखबिर के बताए हुलिए के चार लोग सवार थे। पूछताछ में पल्सर बाइक एमपी 08-8894 के चालक ने अपना नाम ब्रह्मानंद मीना (39) निवासी कैकडय़िाखुर्द (कुंभराज) और पीछे बैठे व्यक्ति ने गरीबसूना (40) निवासी खलिया, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। वहीं, बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स बाइक के चालक ने अपना नाम ललित मीना (28) निवासी रानीखेजड़ा (चाचौड़ा) और पीछे बैठे व्यक्ति ने गुणसागर टांडी (25) निवासी वनमाल, जिला बलांगीर (ओडिशा) बताया। तलाशी लेने पर ओडिशा निवासी दोनों आरोपियों के पीठ पर टंगे पि_ू बैगों से खाकी टेप से लिपटे हुए एक-एक पैकेट बरामद हुए। जिनका वजन करने पर क्रमश: 5.122 किलो एवं 5.035 किलोग्राम (कुल वजन 10.157 किलो) गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, दोनों बाइकें और मोबाइल फोन विधिवत जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृगवास पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर इस अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं की तलाश शुरू कर दी है। - सीताराम नाटानी