क्षेत्रीय
भिंड ( ईएमएस ) | अपर कलेक्टर भिण्ड ने म०प्र० शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल की संशोधित अधिसूचना दिनांक 25 मई 2026 के अनुक्रम में जिला भिण्ड अंतर्गत पूर्व घोषित अवकाश में निम्नानुसार संसोधन किया है। राज्य शासन द्वारा दिनांक 27 मई 2026 दिन बुधवार को ईदुज्जुहा के घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 28 मई 2026 दिन गुरूवार को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्टस एक्ट 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है। तद्नुसार दिनांक 27 मई 2026 दिन बुधवार को निर्धारित समयानुसार जिला भिण्ड के समस्त शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं खुले रहेंगे।