26-May-2026
...


- 2005 के बाद नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान किया- शीला मंडल पटना, (ईएमएस)। मंगलवार को जद (यू0) के प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल एवं मंत्री शीला मंडल ने विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की समस्याएँ गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा उनके त्वरित एवं समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, प्रो.नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री लोकप्रकाश सिंह उपस्थित रहे। मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि ऊर्जा विभाग आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्ध है तथा पीक आवर्स में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किए जा रहे है। साथ ही बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि आने वाले समय में 10 लाख बीपीएल परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना से जोड़़़ने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। वहीं मंत्री शीला मंडल ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है और आगामी विधान परिषद चुनाव में एनडीए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण मिला है, जबकि वर्ष 2005 से पहले महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी कठिन था। उन्होंने यह भी बताया कि विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा कई नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़़ एवं प्रभावी होगी। संतोष झा- २६ मई/२०२६/ईएमएस