व्यापार
27-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी आई है। आज सुबह कमजोर शुरुआत के बाद सोने में तेजी आने लगी। वहीं चांदी के भाव बढ़त पर ही खुले। घरेलू बाजार में आज सोने की वायदा कीमतें 1,57,850 रुपये, जबकि चांदी की 2,72,400 रुपये पर बनी हुई थीं। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इन दोनो ही कीमती धातुओं में तेजी रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज कमजोर रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून अनुबंध आज 75 रुपये फिसलकर 1,57,541 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,57,616 रुपये था। सोने के वायदा भाव इस साल 1,80,779 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे थे। दूसरी ओर चांदी के वायदा भाव की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई अनुबंध आज 1,975 रुपये बढ़कर 2,72,603 रुपये पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,70,628 रुपये था। चांदी के भाव 3 लाख रुपये पार कर चुके हैं। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दोनो के ही वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना आज 4,507.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 4,502.30 डॉलर प्रति औंस था। सोने का भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के सर्वोच्च स्तर पर भी पहुंचा। कॉमैक्स पर चांदी के वायदा भाव 77.33 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.60 डॉलर था। ईएमएस 27मई 2026