राष्ट्रीय
27-May-2026
...


कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल हार के बाद से तृणमूल कांग्रेस को सांसदों और विधायकों के असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। बारासात से सांसद काकोली घोष दस्तीदार का असंतोष खुलकर सामने आ गया। काकोली घोष ने हाल ही में टीएमसी के बारासात जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अब पार्टी संगठन में अन्य सभी पदों से भी इस्तीफा दे दिया है। घोष ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजा है। काकोली घोष ने सुब्रत बख्शी को लिखे पत्र में कहा है कि पार्टी संगठन में सभी पद छोड़ रही हूं। हालांकि, काकोली घोष ने टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। काकोली घोष टीएमसी से लोकसभा की सदस्य बनी हुई हैं। सिराज/ईएमएस 27मई26