जबलपुर (ईएमएस)। कई महीनों से चल रही विद्युत की समस्या को लेकर नगर के लोगों ने विद्युत कार्यालय का घेराव किया| प्रमुख मांग रखी गई कि एल . टी,केबिल पुरानी होकर खराब हो चुकी हे जो कि आये दिन जलती रहती है, टूटती है व लोड लेने की स्थिति में नहीं है इन सभी लाइनों को बदला जाए , पेड़ों के समीप मध्य से जो एलटी केबल व सर्विस केवल अथवा अन्य विद्युत केबल निकली है हवा के अभाव में टूट जाती है इसका निदान किया जाये, कार्यालय में विद्युत कर्मचारियों को जो कमी है उसको पूरा किया जाए, नगर में विद्युत ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक हो रहा है जिसके कारण कुछ नए ट्रांसफार्मर रखे जाने या आवश्यकता है| समस्याओं का निदान के लिए 7 दिन का समय दिया गया है कि नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर डॉ निलेश जैन, विवेक सिंघई ,निखिल अग्रवाल, कवि जैन, राम बाबू सिंह मुकेश चौहान , नरेंद्र जैन, अरविन्द्र सिंह, संजय भाईसाब,घनश्याम पटेल , सनिल जैन ,भूपेंद्र सिंह ,अरुणेश तिवारी, अनुराग अग्रवाल,रवि साहू , राजा नाहर ,आशुतोष जसवाल, जानी गुमास्ता ,राजा जैन , अप्पी साहू, निक्की जैन, मन्नू जैन, विक्की जैन , अरविंदर पटेल, सजल जैन ,पंकज,प्रणय जैन, अक्कू, राहुल ,आलोक, आदि उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 27 मई 2026/ 06.13