क्षेत्रीय
27-May-2026
...


धार (ईएमएस)। धार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित कामदार का जन्मदिन ग्राम अन्तराय में सैकड़ो की संख्या में युवक कांग्रेस साथियों ने हर्षोल्लाह से मनाया रोहित कामदार के प्रथम आगमन पर सर्वप्रथम ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं सैकड़ो की संख्या में युवक कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर केक काटकर उपस्थित नागरिकों ने रोहित कामदार को जन्मदिन की बधाई दी मंच पर अनेक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि रोहित कामदार जब से युवक कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं पूरे जिले में युवाकांग्रेस संगठन मजबूत हुआ है और पार्टी में ऊर्जा का संचार हुआ है इस अवसर पर रोहित कामदार में संबोधित करते हुए कहा वर्तमान की भाजपा सरकार किसान एवं युवा विरोधी होकर देश को गर्त में ले जा रही है बेहतासा महंगाई ने आम जनता की कमर को तोड़ दिया है अनेक किसान वा युवा आत्महत्या करने के लिए मजबूर है हाल ही में खाद एवं डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि में आदमी को झनझोड़ दिया है हम सब मिलकर इस अराजक सरकार के खिलाफ युवाओं की ताकत में ताकत मिलकर लड़ेंगे समाज और देश के निर्माण के लिए मैं लगातार कार्य करूंगा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं की इस क्षेत्र से अनेक ऊर्जावान युवा साथियों को संगठन में जोड़कर पार्टी की मुख्य धारा में लाएगे जनता की सेवा ही मेरा प्रथम लक्ष्य है मैं अपनी आखिरी सांस तक आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलकर जनसेवा के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस नेता शहजाद पटेल अंतराल द्वारा किया गया एवं आभार जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव शुभम सोलंकी ने माना। - ईएमएस / 27/05/2026