इन्दौर (ईएमएस) आज सुबह सड़क पर संदिग्धावस्था में एक युवक के पडे होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। उसके पास बाइक भी पड़ी हुई थी। घटना सिमरोल थाना क्षेत्र में बाईग्राम में शारदा ढाबे के पास की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास दो जहर की शीशी बरामद होने से आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार बाईग्राम और शारदा ढाबे के बीच एक बाइक सवार बदहवास अवस्था में पड़ा था। मौके पर पहुंची टीम को जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। शव की पहचान विजय ईगोले निवासी मेघदूत नगर इंदौर के रूप में हुई है। पास में दो जहर की शीशियां पड़ी थीं, जिससे आशंका है कि विजय ने आत्महत्या की होगी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है जिसमें यह साफ नहीं हुआ है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 27 मई 2026