राज्य
27-May-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शहर के कजलीखेड़ा थाना इलाके में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक 13 साल के मासूम की जान चली गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर कारणो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कालापानी कजलीखेड़ा निवासी आकाश बालू पिता भूरा बालू (13) ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका एक छोटा भाई भी है। मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास स्थित ईंट भट्‌टे के नजदीक पानी से भरे गड्ढे में नहाने गया था। बताया गया है की उस समय आकाश के पिता पास ही ईंट भट्‌टे पर मजदूरी कर रहे थे। गड्ढे में करीब छह फीट तक पानी भरा हुआ था। अंदाजा न होने के कारण आकाश नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश करने के साथ ही शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। पास में काम कर रहे उसके पिता सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी कोशिशो के आकाश को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मामला दर्ज कर बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 27 मई